जमशेदपुर, फरवरी 18 -- देहरादून में गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या के मामले में जांच के लिए देहरादून पुलिस की विशेष टीम जमशेदपुर पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से बागबेड़ा क्षेत्र में छापेमारी की। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ संदिग्ध युवकों की पहचान की है और उनकी तस्वीरों के साथ स्थानीय थाने से संपर्क किया है। जांच में सामने आया है कि वारदात से जुड़े सीसीटीवी फुटेज में विशाल सिंह, आशुतोष सिंह और आकाश प्रसाद नामक युवक दिखाई दिए। पहचान के बाद पुलिस ने उनकी गतिविधियों और आपराधिक पृष्ठभूमि की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। इसके अलावा देहरादून पुलिस की टीम कुछ अन्य संदिग्धों की तस्वीरें भी साथ लेकर आई है, जिनकी पहचान और ठिकानों के सत्यापन की प्रक्रिया जारी है। जमशेदपुर पहुंचने के बाद देहरादून पुलिस टीम ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.