जमशेदपुर, फरवरी 18 -- विक्रम शर्मा को मौत की नींद सुलाने वाले शूटरों की तलाश में उत्तराखंड पुलिस दिन रात एक किए हुए है। हालांकि, बीते शुक्रवार को हुए हत्याकांड में अभी सफलता नहीं मिल पाई है। जांच टीम देहरादून से तराई (ऊधमसिंहनगर) और झारखंड रांची, जमशेदपुर तक पहुंच गई हैं। विक्रम के पास मिले हथियार और क्रशर लाइसेंस का लिंक ऊधमसिंहनगर से जुड़ने के बाद पुलिस को शक है कि हत्याकांड की साजिश या मदद के तार तराई से जुड़े हो सकते हैं। दून पुलिस की एक टीम ने ऊधमसिंह नगर में डेरा डाल दिया है और वहां विक्रम के संपर्क में रहे कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या शूटरों को भागने में यहां से कोई लॉजिस्टिक सपोर्ट मिला था। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि फरार शूटर आकाश, आशुतोष और विशाल की तलाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.