हाथरस, दिसम्बर 7 -- हाथरस। फिरोजाबाद स्थित एसपीडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में '' अधिगम के परिणाम तथा शिक्षण कला (लर्निंग आउटकम एंड पेडागॉजी) '' विषय पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ। हाथरस के शिक्षाविद विक्रम सिंह प्रधानाचार्य को रिसोर्स पर्सन के रूप में नियुक्त किया गया था। प्रिंसिपल विक्रम सिंह द्वारा बोर्ड के निर्धारित नियमों के अनुसार इस कार्यशाला में अति उत्तम ढंग से शिक्षकों को प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण कार्यशाला में फिरोजाबाद जिले के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.