बिजनौर, मार्च 19 -- बिजनौर। विक्रम संवत 2083 के शुभारंभ के अवसर पर जिला पंचायत बिजनौर द्वारा एक हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने हवन में आहुति देकर नव वर्ष के लिए प्रदेश एवं जनपद की सुख-समृद्धि, शांति एवं विकास की कामना की। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी साकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे तथा जनसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाएंगे। जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बॉबी, नपा बिजनौर चेयरपर्सन इंदिरा सिंह, लोकेंद्र सिंह, संगीता अग्रवाल, सीपी सिंह, विनोद राठी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...