जमशेदपुर, मार्च 20 -- देहरादून में चर्चित गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड के मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। इस हत्याकांड में शामिल तीन शूटर समेत कुल 6 आरोपियों पर अब 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली डालनवाला थाना में नामजद मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने इन आरोपियों के फोटो और विस्तृत विवरण के साथ मोस्ट वांटेड पोस्टर जारी किए हैं, जिन्हें शहर के प्रमुख स्थानों पर चस्पा किया जा रहा है। घटना को एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद मुख्य आरोपी अब तक गिरफ्त से बाहर हैं। पहले इन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था, जिसे अब दोगुना कर दिया गया है। पुलिस का मानना है कि इनाम बढ़ने से आम लोगों में सूचना देने की प्रवृत्ति बढ़ेगी और आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद मिलेगी। पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.