देहरादून, मई 13 -- राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी के पास 13 फरवरी को हुए झारखंड के कुख्यात विक्रम शर्मा हत्याकांड में पुलिस और एसटीएफ ने एक लाख रुपये के इनामी एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। सहारपुर से गिरफ्तार हुआ आरोपी यशराज शूटरों को फंडिंग करने में शामिल रहा। वारदात के बाद से ही आरोपी पश्चिम बंगाल भाग गया था। वकीलों से सलाह-मशविरा करने के लिए गुपचुप तरीके से सहारनपुर पहुंचा था। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि बीते 13 फरवरी को जिम से बाहर निकलते वक्त विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में डालनवाला थाने में हत्या का केस दर्ज पुलिस पहले ही अक्षत ठाकुर और यशराज के पिता राजकुमार को जेल भेज चुकी है। इसके बाद फरार छह आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का ईनाम घोषित किया था। मुखबिर की सटीक सूचना पर मंगलवार शाम को दून पुलिस और एसटी...