जमशेदपुर, मई 20 -- देहरादून के चर्चित विक्रम शर्मा हत्याकांड के फरार आरोपियों के खिलाफ देहरादून पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। यह भी पढ़ें- वंश आत्महत्या प्रकरण: फरार साइबर ठगों की संपत्ति कुर्क करेगी पुलिसपुलिस की छापेमारी सोमवार को पुलिस टीम ने जुगसलाई गौशाला रोड स्थित एक अपार्टमेंट में छापेमारी कर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। आरोपी विशाल सिंह अपने माता-पिता और परिवार के साथ इसी फ्लैट में रहता था, लेकिन घटना के बाद से वह फरार है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने फ्लैट मालिक की मौजूदगी में दरवाजा खोलकर तलाशी ली। पुलिस को पता चला कि विशाल सिंह पहले ही एलसीडी टीवी, सोने-चांदी के जेवर समेत कई कीमती सामान वहां से हटा चुका है। फ्लैट में मौजूद 12-13 सामानों की सूची बनाकर उन्हें सील कर दिया गया। बागबेड़ा थाना मालखाने में जगह न होने के कारण सामान फिलह...