नई दिल्ली, जून 22 -- '1920', 'राज', 'हॉन्टेड 3डी' जैसी हॉरर फिल्में डायरेक्ट करने वाले विक्रम भट्ट इस वक्त सुर्खियों में हैं। दरअसल, उन्होंने हाल ही में दिए इंटरव्यू में हॉलीवुड की ट्रेंडिंग हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' पर कमेंट किया है। बता दें, 'ऑब्सेशन' इस वक्त भारत में सिनेमाघरों में लगी हुई है और इसने 'धुरंधर' से भी ज्यादा प्रॉफिट कमाया है। विक्रम भट्ट ने नहीं देखी हॉलीवुड फिल्म 'ऑब्सेशन' विक्रम भट्ट ने फर्स्टपोस्ट को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मैंने 'ऑब्सेशन' नहीं देखी है, लेकिन मेरे एक परिचित ने मुझे इसकी कहानी बताई है। मैंने बैठकर पूरी कहानी सुनी, मैं हंसा और मैंने यही सोचा कि ये तो 'राज' है। हां, 'ऑब्सेशन' में जो लड़की है वो 'राज' की मालिनी ही तो है।' इसके बाद विक्रम भट्ट ने कहा, 'देखिए, मेरा मानना है कि अगर आप अच्छी हॉरर फिल्म बनाओगे तो लोग ...