नई दिल्ली, जून 11 -- फिल्ममेकर विक्रम भट्ट पैसों से जुड़ी धोखा-धड़ी के मामले में जेल में रहकर आ चुके हैं। इस दौरान क्या झेला इसका अनुभव उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा किया था। अब एक इंटरव्यू में भी बताया है कि उनसे किसी पावरफुल इंसान की मदद लेने के लिए कहा गया था। साथ ही कुछ दोस्तों ने शायद इसलिए मुंह मोड़ लिया क्योंकि वह जेल रहकर आए हैं। विक्रम भट्ट ने बताया कि कैसे जेल के अंदर उनकी कुछ लोगों से दोस्ती हुई।प्रार्थना की ताकत का हुआ अहसास एएनआई से बातचीत में विक्रम ने माना कि बीते कुछ महीने भले ही परेशानी देने वाले रहे हों लेकिन उन्होंने काफी कुछ सीखा भी। विक्रम बोले, 'मेरी वाइफ और मैं बेगुनाह थे। मेरी बेटी ने कुछ नहीं किया था पर मैं जेल में था तो मुझे एक चीज की ताकत का अहसास हुआ वो थी प्रार्थना की ताकत। मैंने हमेशा ईश्वर पर विश्वास किया लेक...