लखनऊ, मई 2 -- लखनऊ, संवाददाता। पारा के विक्रम नगर पुल के पास डिवाइडर पर मजदूर (35) शनिवार सुबह 10 बजे अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। राहगीरों की सूचना पर पारा पुलिस पहुंची। पारा के हंसखेड़ा पुलिस चौकी के प्रभारी मुन्नालाल ने लोगों की सहायता से मजदूर को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसआई मुन्नालाल के मुताबिक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। लोगों ने बताया कि वह आसपास ही रहकर मजदूरी आदि करता था। नशे का आदी था। शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.