विक्रम चालक की बेरहमी से पिटाई, केस
कौशाम्बी, मार्च 29 -- महेवाघाट थाना क्षेत्र के अलवारा निवासी सूरज कुमार ने बताया कि उसने एक विक्रम खरीद रखा है। इसी को चलाकर परिवार का खर्च चलाता है। पीड़ित के मुताबिक शनिवार की दोपहर वह विक्रम में महेवाघाट से सवारियां बैठाकर पश्चिमशरीरा जा रहा था। रास्ते में भगवतपुर चौराहा के समीप रानीपुर निवासी मंझा कुमार पांडेय ने रोक लिया और अकारण गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.