मऊ, मार्च 6 -- दोहरीघाट,हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा पनईल विहटा में लोकतंत्र रक्षक सेनानी और पूर्व विधायक घोसी स्व बाबू विक्रमा राय की पुण्यतिथि पर उनके पैतृक निवास स्थान पर श्रद्धांजलि सभा मनाई गई। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री नारद राय ने युवाओं को उनके व्यक्तित्व से सीख लेने पर जोर दिया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण और जरूरतमंदों को उनके पुत्र धीरेंद्र राय, वीरेंद्र राय और सत्येंद्र राय ने वस्त्रत्त् समेत अन्य उपहार वितरित किया। पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि हमारे मार्गदर्शक बाबूजी पूर्व विधायक स्व. विक्रमा राय सेवाभाव से भरपूर थे। हम सभी के मार्गदर्शक के साथ-साथ अभिभावक भी थे। उनका समर्पण भाव देखते ही बनता था। वे छल कपट से कोसों दूर थे। बाबूजी अपनी बेबाक टिप्पणी के लिए विख्यात थे। उन्होंने कभी सिद्धांतो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.