भागलपुर, मई 4 -- भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि विक्रमशिला सेतु हादसा को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नवगछिया से भागलपुर आने वाले वाहनों के लिए वहां जल्द ही स्टीमर सेवा भी शुरू की जा रही है। उन्होंने बरारी और महादेव सिंह घाट का नाव से निरीक्षण किया है। डीपीएस स्कूल के पास जहां क्रूज लगता था, वहां से महादेव सिंह घाट तक स्टीमर सेवा शुरू किया जाएगा। इसके अलावा सरकारी नावों को लगाया गया है। ताकि नवगछिया और भागलपुर का संपर्क बना रहे। डीएम ने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में उत्तर बिहार की जाने वाले वाहनों को मुंगेर के श्रीकृष्ण सिंह सेतु से और उत्तर बिहार से भागलपुर की तरफ आने वाले वाहनों को खगड़िया में बने गंगा पुल का इस्तेमाल करना होगा। यह भी पढ़ें- विक्रमशिला ...