भागलपुर, अक्टूबर 4 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। विक्रमशिला सेतु के बंद होने और भागलपुर-साहिबगंज रेलखंड पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित होने का असर अब इलाज के लिए भागलपुर आने वाले मरीजों पर भी दिखने लगा है। करीब दर्जन भर ट्रेनों का परिचालन बाधित होने व विक्रमशिला सेतु संकट से नवगछिया अनुमंडल के साथ-साथ कोसी और सीमांचल क्षेत्र से आने वाले 500 से अधिक मरीजों के सामने जांच रिपोर्ट दिखाने और चिकित्सकीय परामर्श लेने की परेशानी खड़ी हो गई है। इससे मरीजों के इलाज में विलंब हो रहा है। शनिवार को मायागंज अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) के ओपीडी में मरीजों की संख्या कम रही। यही स्थिति सदर अस्पताल समेत निजी क्लीनिकों की है। जेएलएनएमसएच के अधीक्षक डॉ. एचपी दुबे ने बताया कि सेतु संकट के बाद ओपीडी में मरीजों की संख्या डेढ़ हजार के आसपास है। पहले दो हजार से अधिक मरीज...