विक्रमशिला सेतु बंद होने के बाद जहाज संचालन में उड़ रही आदेशों की धज्जियां
भागलपुर, अक्टूबर 7 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। विक्रमशिला सेतु पर वाहनों का परिचालन बंद होने के बाद उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने के लिए शुरू की गई वैकल्पिक जहाज (स्टीमर) सेवा अब बड़े हादसे को आमंत्रण दे रही है। जिस प्रशासन ने जहाज संचालन की अनुमति देने से पहले नियमों और दस्तावेजों को बेहद बारीकी से खंगाला था, आज वही अधिकारी नियमों को ताक पर रखकर मूकदर्शक बने हुए हैं। गंगा नदी में रोजाना हजारों यात्रियों की जान के साथ सरेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। क्षमता से दोगुने यात्री और गाड़ियां, हादसे को न्योता
यात्री और गाड़ियों की संख्याएं गंगा पार करने की मजबूरी का फायदा उठाकर जहाज संचालक निर्धारित क्षमता से दोगुने से भी अधिक यात्रियों को रोज आर-पार करा रहे हैं। जहाजों पर इंसानों की भारी भीड़ ठूंस-ठूंस कर भरा जा रहा है। यह तो राहत है कि दोपहिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.