भागलपुर, जनवरी 12 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। रविवार की रात विक्रमशिला सेतु के पिलर संख्या 27 पर दो ट्रकों की टक्कर के बाद पांच घंटे से अधिक समय तक भीषण जाम लगा रहा। जाम के कारण आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में कई एंबुलेंस भी घंटों फंसी रहीं। विक्रमशिला सेतु पर जाम का असर 16 घंटे से अधिक रहा। भागलपुर वाया विक्रमशिला सेतु से नवगछिया तक सोमवार को दिन भर गाड़ियों का परिचालन धीमी गति से होता रहा। इस कारण सबौर रोड और जेल रोड में भी रुक-रुककर दिन भर जाम लगता रहा। रविवार की रात से लगे जाम को कड़ी मशक्कत के बाद सुबह के करीब 4 से 5 बजे के बीच हटाया जा सका। जाम का असर बाईपास में पूरे दिन दिखता रहा। एक दर्जन से अधिक बार भीषण जाम का सामना आम लोगों को करना पड़ा। सोमवार की दोपहर 03.45 बजे सांसद के काफिले को भी थोड़ी देर तक जाम क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.