विक्रमशिला सेतु पर तीन नहीं, 4 बेली ब्रिज बनेंगे; BRO को मिली मंजूरी, आवागमन शुरू होने में थोड़ी और देरी
संजय कुमार, मई 29 -- बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर क्षतिग्रस्त विक्रमशिला सेतु पर तीन नहीं बल्कि चार बेली ब्रिज बनाए जाएंगे। दो बेली ब्रिज का निर्माण हो चुका है, तीसरा भी तैयार हो रहा है। अब यहां चौथे बेली ब्रिज का निर्माण भी किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को इसकी मंजूरी दे दी है। चौथा बेली ब्रिज तैयार करने के चलते विक्रमशिला सेतु पर आवागमन में थोड़ी और देरी हो सकती है। प्रशासन ने विक्रमशिला सेतु को फिर से शुरू करने की लक्षित तारीख को भी आगे बढ़ा दिया है। पथ निर्माण विभाग के मंत्री कुमार शैलेद्र ने हिन्दुस्तान को बताया कि पहले तीन बेली ब्रिज का निर्माण ही कराया जाना था। मगर चौथे पिलर के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली तो मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस पर भी बेली ब्रिज तैयार करने का निर्णय लिया। इसके बाद बिहार सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.