विक्रमशिला सेतु पर चारपहिया मालवाहकों पर सुबह पांच से रात नौ बजे तक रोक
भागलपुर, जून 10 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। ट्रैफिक पुलिस की नई व्यवस्था का असर मंगलवार को विक्रमशिला पुल पर देखने को मिला। पुल चालू होने के बाद तीसरे दिन मंगलवार को लोगों को जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। सुबह से शाम तक वाहनों की आवाजाही सुचारु रही, जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि सुबह पांच बजे से रात नौ बजे तक चारपहिया मालवाहकों के परिचालन पर रोक लगा दी गयी है। वहीं तीनपहिया मालवाहक पर कोई प्रतिबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि मालवाहक वाहनों के परिचालन पर निर्धारित समय तक रोक लगाए जाने के कारण पुल पर दबाव कम रहा। वाहनों की संख्या घटने से दोनों ओर से आने-जाने वाले यात्री वाहनों का आवागमन सुचारु रूप से होता रहा。 यह भी पढ़ें- विक्रमशिला सेतु पर चारपहिया मालवाहकों पर सुबह पांच स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.