विक्रमशिला सेतु पर आवाजाही शुरू, 35 दिन से बंद था
भागलपुर, जून 7 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। करीब एक माह बाद विक्रमशिला सेतु पर फिर से वाहनों की आवाजाही रविवार सुबह 11 बजे से शुरू हो गई। सिर्फ ट्रक, बस, हाईवा और ट्रैक्टर को सेतु पर बने बेली ब्रिज पर परिचालन की अनुमति नहीं मिली है। तीन मई की मध्य रात पुल का स्लैब टूट कर नदी में गिर गया था। जिसके 35 दिन बाद रविवार को आमलोग और बाइक-कार वाले आरपार हो सके। बेली ब्रिज का उद्घाटन विभागीय मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र ने किया। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आमलोगों से किया वादा पूरा किया। सीएम के प्रयास से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) की टीम ने यहां बेली ब्रिज का सेटअप तैयार किया। भागलपुर की तरफ से रक्षा मंत्री को धन्यवाद देता हूं कि इस विकट परिस्थिति में हमलोगों के साथ खड़ा रहकर जनजीवन को सामान्य कर पाए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.