विक्रमशिला सेतु ध्वस्त होने से ऑटो चालक भुखमरी के कगार पर शाम होते ही सड़कें हो जाती है वीरान
भागलपुर, मई 14 -- नवगछिया, निज संवाददाता। विक्रमशिला सेतु ध्वस्त होने का असर ऑटो-टोटो चालकों पर भी पड़ा है। सेतु ध्वस्त होने के बाद जहां नवगछिया का संपर्क भागलपुर से टूट गया है। कभी रात भर गुलजार रहने वाली सड़कें अब शाम होते ही सड़के विरान सी हो जाती हैं। सड़क पर ना तो दुकानें खुली मिलती हैं ना तो लोग मिलते हैं। ऑटो-टोटो चालक शाम होते ही अपने घर की ओर चले जाते हैं। ऑटो चालक बताते हैं कि पहले तो कभी भी सवारी मिल जाती थी। अब तो निश्चित समय तक ही सवारी मिल पाती है। उसमें भी इतने सारे ओटो टोटो है कि कभी-कभी एक रुपये की भी कमाई नहीं हो पाता है।लाखों रुपये का टोटो खरीद कर सड़क पर यात्रियों का इंतजार करना पड़ता है। ऑटो-टोटो चालक भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। देर शाम में नवगछिया रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड पर उतरने के बाद यात्रियों की स्टेशन प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.