मुंगेर, मई 8 -- मुंगेर, निज संवाददाता। मुंगेर और खगड़िया को जोड़ने वाला श्रीकृष्ण सेतु इन दिनों दोहरे संकट से जूझ रहा है। एक तरफ भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर परिचालन बाधित होने के कारण उत्तर और दक्षिण बिहार के भारी वाहनों का पूरा दबाव इसी पुल पर आ गया है, तो दूसरी तरफ क्षमता से अधिक भार इसके वजूद के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। आलम यह है कि जिस पुल की भार क्षमता वैज्ञानिकों ने अधिकतम 20 टन तय की थी, वहां बेखौफ दौड़ रहे ओवरलोडेड ट्रक और बालू लदे हाइवा पुल की 'सांसें' फुला रहे हैं। यह भी पढ़ें- बिहार में पुल गिरने का सिलसिला क्यों नहीं थम रहा?पुल की स्थिति को लेकर बढ़ती चिंताएँ पुल की स्थिति को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच 30 जनवरी 2025 को चेन्नई से सीएसआईआर और एसईआरसी के मुख्य वैज्ञानिकों की टीम मुंगेर पहुंची थी। दो दिनों तक चली इस हाई-प्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.