विक्रमशिला सेतु जल्द चालू होगा, लेकिन लोडेड गाड़ियां नहीं चलेंगी
भागलपुर, मई 28 -- भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट : भागलपुर। विक्रमशिला सेतु जल्द चालू होगा, लेकिन लोडेड गाड़ियां नहीं चलेंगी। सेतु पर बने बेली ब्रिज पर सिर्फ छोटी गाड़ियां ही चलेंगी। इसलिए बड़ी गाड़ियों को सेतु पर आने से रोकने के लिए बैरियर बनाया जा रहा है। गुरुवार को महिला आईटीआई कॉलेज के पास और जाह्नवी चौक के पास टीओपी से पहले लोहे का बैरियर बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। बैरियर की ऊंचाई 15 फीट रखी गई है। ताकि लोडेड पीकअप भी न आ जा सके। बता दें कि सिर्फ ऑटो-टोटो और कार को ही पुल से गुजरने की अनुमति प्रशासन द्वारा दी जाएगी। प्रशासन ने बीआरओ के कहने पर ऐसा किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.