भागलपुर, जून 17 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने और 15 जून तक मलमास के कारण करीब एक माह से सुस्त पड़े बाजार में अब धीरे-धीरे रौनक लौटने लगी है। सेतु पर यातायात बहाल होने व मलमास समाप्त होने के बाद शादी-विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक आयोजनों की शुरुआत से कारोबारियों को राहत मिलने की उम्मीद है। इसका असर कपड़ा, किराना, आभूषण, वाहन और होम एप्लायंस की बिक्री पर साफ दिखाई दे रहा है। ईस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शरद सलारपुरिया के अनुसार मंगलवार को बाजार में अच्छी संख्या में खरीदार पहुंचे थे। मलमास के दौरान अधिकांश लोगों ने बड़े खर्च और खरीदारी को टाल दिया था। वहीं विक्रमशिला सेतु पर यातायात प्रभावित होने से जिले और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले ग्राहकों की संख्या भी कम हो गई थी। अब मांगलिक कार्यों क...