संजय कुमार, मई 28 -- बिहार के भागलपुर जिले में गंगा नदी पर क्षतिग्रस्त विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज का काम जोर-शोर से चल रहा है। तीनों बेली ब्रिज तैयार होने के बाद पुल पर आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि, छोटी गाड़ियों को ही इस पुल से गुजरने की अनुमति मिलेगी। बड़ी गाड़ियां फिलहाल विक्रमशिला सेतु से गंगा के आर-पार नहीं जा सकेंगी। बड़ी गाड़ियों को पुल पर जाने से रोकने के लिए प्रशासन 15 फीट ऊंचे दो बैरियर लगा रहा है। महिला आईआईटी कॉलेज और जाह्नवी चौक के पास टीओपी से पहले लोहे के बैरियर बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई। बैरियर की ऊंचाई 15 फीट रखी गई है। इसमें से ऑटो, टोटो और कार जैसी छोटी गाड़ियां तो आसानी से निकल जाएंगी। मगर ट्रक, बस जैसी बड़े वाहन पुल पर नहीं जा सकेंगे। यहां तक की लोडेड पिकअप के भी विक्रमशिला सेतु से गुजरने की अनुमति नहीं ह...