विक्रमशिला सेतु के बाद अब बिहार में एक और पुलिया धंसी, 6 लोग मलबे में दबे; हड़कंप
पटना, मई 14 -- अभी कुछ ही दिनों पहले बिहार के भागलपुर जिले में विक्रमशिला सेतु के ढहने की खबर सामने आई थी। अब राज्य में एक औऱ पुलिया धंसने की घटना हुई है। इस बार पटना से सटे बाढ़ में पुलिया धंसी है। दुखद बात यह भी है कि घटना के वक्त करीब 6 लोग पुलिया पर बैठे थे और सभी छह लोग पुलिया के मलबे में धंस गए। बताया जा रहा है कि बाढ़ में बेलछी प्रखंड के दल्लोचक गांव में बुधवार की सुबह जल निकासी के लिए बनाई गई जर्जर पुलिया अचानक धराशायी हो गई। पुलिया पर बैठे छह युवक मलबे में दबकर घायल हो गए। घायलों में आर्यन कुमार, अभिमन्यु कुमार, पिंटू कुमार, सौरभ कुमार, गौरव व अन्य शामिल हैं। सभी को सकसोहरा पीएचसी में भर्ती कराया गया है। घायलों की उम्र 18 से 20 वर्ष के करीब है।सकसोहरा की अंदौली दरवेशपुरा पंचायत के दल्लोचक गांव में पुलिया पर बैठकर लोग बात कर रहे थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.