भागलपुर, जून 9 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने विक्रमशिला पुल पर लगातार लग रहे भीषण जाम और दुर्घटना की आशंकाओं को देखते हुए भागलपुर सदर और नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- सेतु पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से देखेगी पुलिस : डीएमजाम और दुर्घटना की आशंका उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि विक्रमशिला पुल पर चार स्थानों पर बेली ब्रिज का निर्माण किया गया है। बेली ब्रिज की चौड़ाई कम होने के कारण वहां एक समय में केवल एक दिशा में ही वाहनों का परिचालन संभव है। वर्तमान में बेली ब्रिज के समीप वन-वे व्यवस्था लागू की जा रही है, लेकिन पुल के अन्य हिस्सों में अनियंत्रित वाहन परिचालन के कारण भारी जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। यह भी पढ़ें- मुख्य बेली ब्रिज एक-ए...