विक्रमशिला सेतु के तीसरे बेली ब्रिज का निर्माण आज से
भागलपुर, मई 27 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। चक्रवाती तूफान की वजह से सोमवार की रात विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज का काम नहीं हो पाया। तेज तूफान के कारण तंबू को बचाने से लेकर बारिश से स्वयं को बचाने में बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) के कर्मी लगे रहे। जिस वजह से मंगलवार को तीसरे बेली ब्रिज का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। मंगलवार दोपहर भी दूसरे बेली ब्रिज के छूटे काम को पूरा किया गया।
बेली ब्रिज का निर्माण कार्य सेतु पर काम कर रहे जवानों ने बताया कि बुधवार से तीसरे बेली ब्रिज का फ्रेम रखा जाएगा। बेली ब्रिज का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के लिए जवानों की संख्या बढ़ाई गई है। सेतु पर फिर से शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है और निर्धारित समय पांच जून तक हर हाल में पुल पर आवाजाही बहाल करने का लक्ष्य तय है। तीसरे ब्रिज के निर्माण के लिए सारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.