संजय कुमार, मई 19 -- बिहार के भागलपुर जिले में विक्रमशिला सेतु के टूटे स्लैब पर बेली ब्रिज का फ्रेम इंस्टाल किया गया है। इससे दो हिस्से में बंटे पुल का हिस्सा दोबारा जुट गया है। सिंगल लेन के लिए बनाए गए इस ब्रिज पर अब लोहे की शीट लगाई जाएगी। ताकि आवागमन में सुविधा हो। जल्द ही दोनों ओर ट्रस ब्रिज बनाकर पैदल यात्रियों के लिए अलग रास्ता बनाया जाएगा। इसे सेना की इकाई बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) ने तैयार किया है। बता दें कि भागलपुर के डीएम ने पांच जून से पहले बेली ब्रिज को चालू कराने का वादा किया है। बीआरओ के विशेषज्ञों ने बताया कि तैयार किया जा रहा बेली ब्रिज करीब 49 मीटर लंबा और पांच मीटर चौड़ा है। इस ब्रिज का कुल वजन लगभग 100 टन से अधिक होगा। कोलकाता से 12 ट्रकों से ब्रिज का पूरा सामान भागलपुर पहुंचा है। ब्रिज का ढांचा तैयार होने के ब...