भागलपुर, मई 5 -- बिहार के भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर रविवार देर रात हुए हादसे के बाद अब एक और बड़ी अनहोनी की आहट सुनाई दे रही है। गंगा नदी पर बने इस महत्वपूर्ण पुल का एक स्पैन (पिलर नंबर 133) पहले ही नदी में समा चुका है, लेकिन अब घटनास्थल के ठीक बगल वाले उत्तरी स्पैन में भी गंभीर तकनीकी खराबी नजर आ रही है। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा ली गई तस्वीरों में अगला स्लैब भी काफी हद तक धंसा हुआ दिखाई दे रहा है, जिससे पूरे सेतु के अस्तित्व पर ही सवालिया निशान लग गया है। वहीं, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार शाम को टूटे विक्रमशिला पुल का हेलिकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय चौधरी भी उनके साथ रहे। हादसे के बाद जब राहत कार्य और निरीक्षण की प्रक्रिया शुरू हुई, तब सजग नागरिकों ने अपने कैमरों में पुल की स्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.