पटना, मई 6 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को भागलपुर स्थित क्षतिग्रस्त विक्रमशिला सेतु (Vikramshila Setu) का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को तीन महीने में पूरे पुल की नये सिरे से मरम्मत कर चालू करने तथा इस दौरान यातायात की वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इधर, विशेषज्ञों की टीम पुल के गिरे हुए स्पैन की मरम्मत में जुट गई है। भागलपुर पहुंची सेना के सीमा सड़क संगठन की टीम ने स्थल निरीक्षण कर वैकल्पिक व्यवस्था शुरू करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। हवाई सर्वेक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी भी सीएम के साथ थे। पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाल ने कहा कि क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत और इसके गिरने के कारण की जानकारी लेने के लिए राज्य मुख्यालय की विशेषज्ञों की टीम भागलपुर में कैंप कर रही है। आईआईटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.