खगडि़या, मई 4 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि भागलपुर स्थित विक्रमशिला सेतु के पाया संख्या 133 के पास बने स्ट्रक्चर पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर गंगा नदी में समाहित हो जाने से खगड़िया-भागलपुर सीमा क्षेत्र स्थित जिले के गंगा घाट अगुवानी-सुल्तानगंज के बीच आवाजाही के लिए संचालित नाव पर काफी दवाब बढ़ गया है। इस घटना बाद अगुवानी-सुल्तानगंज गंगा घाट पर नौका से यात्रा करने वाले की भीड़ उमड़ने लगी है। सोमवार की सुबह से ही अगुवानी घाट पर यात्रियों का हुजूम देखा गया। जरूरी कामकाज, इलाज, नौकरी और व्यवसायिक गतिविधियों के लिए लोगों को घाट पर नाव का इंतजार करना पड़ा। स्थिति यह रही कि कई नावों पर क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाकर गंगा पार कराया गया। जिससे हादसे की आशंका भी लोगों के बीच बनी हुई है। प्रशासनिक निगरानी के अभाव में ओवरलोड नौकाओं का संचालन लोगों के लिए जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.