भागलपुर, मई 4 -- भागलपुर से उत्तर बिहार को जोड़ने वाला महत्वूपर्ण पुल विक्रमशिला सेतु का कुछ हिस्सा रविवार की रात टूट गया। प्रशासन ने इस पुल पर रात के 12.30 बजे से आवागमन रोक दिया। पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और पथ निर्माण विभाग के अभियंता भी पहुंच रहे हैं। यह घटना रात के लगभग 12.30 बजे की है। पहले सेतु पर 133 नंबर पोल के पास कुछ हिस्सा धंस गया। उसी वक्त आवागमन रोक दिया गया। लेकिन कुछ ही देर बाद वह हिस्सा टूट गया। एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने रात 1.15 बजे बकायदा इसकी सूचना दी और लोगों से विक्रमशिला सेतु की ओर न जाने की अपील की है। एसएसपी ने कहा है कि विक्रमशिला पुल की पोल संख्या 133 के पास कुछ दूर पुल का हिस्सा टूट गया है। इससे पहले ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि पहले पुल पर 133 -134 पोल (भागलपुर की तरफ से पाया संख्या 4...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.