भागलपुर, मई 22 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। विक्रमशिला सेतु पर बने बेली ब्रिज का फर्श तैयार कर लिया गया है। करीब 49 मीटर लंबे ब्रिज पर लोहे का प्लेट (चदरा शीट) बिछाया गया है। शुक्रवार से इन बिछाए गए चदरा शीट की वेल्डिंग की जाएगी। पहले इस शीट पर अलकतरा-कंक्रीट मिश्रित सड़क बनाने की योजना थी लेकिन अब इसमें बदलाव करते हुए रैंप के पास ही लोहे के प्लेट पर अलकतरा-कंक्रीट मिश्रित सड़क बनाई जाएगी। विभागीय अभियंताओं ने बताया कि पैदल यात्रियों के लिए ट्रस ब्रिज तैयार होगा, ताकि बेली ब्रिज पर ट्रैफिक लोड घट सके। पुल चालू होने पर वन वे ट्रैफिक सिस्टम लागू होगा। इससे पुल का भार नियंत्रित रहेगा। बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) के अभियंताओं ने जिला प्रशासन को विक्रमशिला सेतु पर भार घटाने की हिदायत दी है। यह भी पढ़ें- दावा: विक्रमशिला सेतु होकर जून के पह...