भागलपुर, जून 2 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। विक्रमशिला सेतु पर चौथे बेली ब्रिज का निर्माण शुरू हो गया है। सोमवार की सुबह एक ट्रक सामान कोलकाता डिपो से भागलपुर पहुंचा। निर्माण सामग्री आने के बाद ब्रिज तैयार करने के काम में तेजी आ गई है। दो दिन पहले चौथे ब्रिज के फ्रेमिंग के एलाएनमेंट पर लोहे का एंगल तैयार किया जा रहा है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के तकनीशियनों ने बताया कि 24 मीटर का बेली ब्रिज तैयार होगा। इसे सोमवार की देर रात तक फ्रेमिंग पूरा कर लिया जाएगा। मंगलवार की सुबह से डेक (लोहे का प्लेट) बिछाया जाएगा। उसके बाद नट-वोल्ट से कसने का काम पूरा किया जाएगा। यह भी पढ़ें- भागलपुर : विक्रमशिला सेतु पर चौथे बेली ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू बीआरओ के पदाधिकारियों ने बताया कि रैंप तैयार है। डेक का काम पूरा होने के बाद रैंप के इंस्टालेशन का काम कि...