विक्रमशिला सेतु : चार सप्ताह के लिए बेली ब्रिज को खोलने का काम रुका
भागलपुर, अगस्त 26 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। गंगा नदी में वर्तमान में बने हुए उच्च जलस्तर और आमजनों के आवागमन के लिए सुरक्षित एवं पर्याप्त वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने में संभावित कठिनाइयों को देखते हुए विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज के प्रस्तावित डी-लॉन्चिंग कार्य को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी डीएम अलंकृता पांडेय ने मंगलवार को दी। डीएम ने बताया कि बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा जारी पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि बेली ब्रिज के डी-लॉन्चिंग कार्य को चार सप्ताह के लिए स्थगित किया जा रहा है। यह कार्य पूर्व में 28 अगस्त से प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित था। लेकिन वर्तमान जलस्तर की स्थिति में वैकल्पिक जल परिवहन की सुरक्षित एवं पर्याप्त व्यवस्था करने में व्यावहारिक कठिनाइयों को देखते हुए डी-लॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.