भागलपुर, मई 5 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। विक्रमशिला सेतु का स्लैब ध्वस्त होने के बाद गंगा पार करने का एकमात्र सहारा अब नाव ही है। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन और नगर निगम ने कई कड़े कदम उठाए हैं। सुरक्षा कारणों से सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय से पहले नावों के परिचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। ​शाम के बाद पहुंचने वाले यात्रियों को भटकना न पड़े, इसके लिए नगर निगम ने मायागंज स्थित नाइट शेल्टर और तातारपुर के रैन बसेरा को तत्काल प्रभाव से नि:शुल्क कर दिया है। यह भी पढ़ें- विक्रमशिला सेतु का संपर्क टूटने से बढ़ा गंगा घाट अगुवानी पर दबावयात्रियों के लिए सुरक्षा कदम निगम के अतिक्रमण दस्ता प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि आवाजाही ठप होने की स्थिति में दूरदराज के यात्रियों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए यह मानवीय पहल क...