विक्रमशिला सेंट्रल यूनिवर्सिटी के निर्माण का रास्ता साफ, पीएम मोदी 20 नवंबर को कर सकते हैं शिलान्यास
नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। बिहार के भागलपुर में प्राचीन विक्रमशिला भग्नावशेष परिसर के समीप प्रस्तावित केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। जिला प्रशासन ने परियोजना के लिए 215.355 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करते हुए उच्च शिक्षा विभाग को सौंप दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 नवंबर के भागलपुर दौरे के दौरान इसकी आधारशिला रख सकते हैं। जिला भू-अर्जन कार्यालय से अधिग्रहीत हुई कुल रैयती जमीन 215.355 एकड़ का ब्योरा शिक्षा विभाग के अधिकृत पदाधिकारी प्रभारी जिला शिक्षा पदाधिकारी महेश प्रसाद को दखल कब्जा दिला दिया है। शिक्षा विभाग अब इस रिपोर्ट को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को भेजेगा। जिसके बाद बजटीय आवंटन और टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी। उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय का निर्माण 219.645 एकड़ में किया जाना ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.