भागलपुर, फरवरी 10 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता भारत सरकार के राष्ट्रीय एकता शिविर (एनआईसी) में पहुंचे 15 राज्यों के स्वयंसेवकों को सोमवार को छठे दिन शैक्षिक और सांस्कृतिक परिभ्रमण कराया गया। विवि स्टेडियम में एनएसएस ध्वज फहराने के बाद बसों से स्वयंसेवक कहलगांव स्थित ऐतिहासिक विक्रमशिला विवि देखने पहुंचे। स्वयंसेवकों को डॉ. हिमांशु शेखर ने विक्रमशिला के इतिहास से अवगत कराया। गौरवशाली इतिहास जान स्वयंसेवक भी आश्चर्य कर रहे थे। टीएमबीयू के समन्वयक डॉ. राहुल कुमार ने बताया कि मंगलवार को सात दिवसीय शिविर का समापन मारवाड़ी कॉलेज के महिला प्रभाग में होगा। इसके बाद पूरी टीम एनटीपीसी कहलगांव पहुंची जहां उन्होंने टाउनशिप का भ्रमण किया। वहां के बाद एनटीपीसी कहलगांव के परियोजना प्रमुख एवं अन्य पदाधिकारी ने सभी 15 राज्यों के प्रतिनिधियों का स्वागत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.