भागलपुर, अप्रैल 28 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि विक्रमशिला रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को डाउन दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी ट्रेन से गिरने के कारण एक 17 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान नया टोला, रामपुर निवासी विपिन यादव की पुत्री ज्योति कुमारी के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार ज्योति अपने माता-पिता और अन्य परिजनों के साथ घोघा से भोज कार्यक्रम में शामिल होकर ट्रेन से घर लौट रही थी। विक्रमशिला स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव नहीं है। ट्रेन की रफ्तार धीमी होने पर ज्योति ने उतरने का प्रयास किया, इसी दौरान वह प्लेटफॉर्म पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जाता है कि साथ चल रहे परिजन शिवनारायणपुर स्टेशन पर उतर गए। इस बीच स्थानीय लोगों की मदद से घायल ज्योति को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गं...