भागलपुर, मई 3 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि विक्रमशिला रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर, शिवनारायणपुर की ओर शनिवार सुबह एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया। सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्राथमिक अनुमान के अनुसार, मृतक संभवतः रात के समय किसी ट्रेन से उतरते वक्त गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह प्लेटफार्म पर शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर भवेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस को मौके पर भेजा गया था। यह भी पढ़ें- विक्रम नगर पुल के पास डिवाइडर पर मृत मिला मजदूर उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.