भागलपुर, मार्च 14 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि विक्रमशिला महोत्सव के पहले दिन महोत्सव स्थल पर आयोजित दंगल प्रतियोगिता में नीलम कुमारी, प्रीतम कुमार और मनीष कुमार ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। प्रतियोगिता का आयोजन तीन वर्गों में किया गया था, जिसमें स्थानीय और बाहर से आए पहलवानों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में नीलम कुमारी प्रथम, सोनाक्षी कुमारी द्वितीय तथा रूपा कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं 18 वर्ष से कम आयु वर्ग में प्रीतम कुमार ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि रजनीश कुमार द्वितीय और विकास कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में मनीष बिहारी प्रथम और मनीष कुमार द्वितीय स्थान पर रहे।प्रतियोगिता का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण चंद्र गुप्ता ने किया। इस मौके पर जिला सहायक आपूर्ति प...