भागलपुर, फरवरी 27 -- आगामी विक्रमशिला महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए गुरुवार को एनटीपीसी स्थित सुजाता प्रेक्षागृह में जिला भर से आए कलाकारों का ऑडिशन आयोजित हुआ। चयन समिति के समक्ष कलाकारों ने अपनी कला का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। महोत्सव में भाग लेने के लिए कुल 132 समूह एवं एकल कलाकारों ने निबंधन कराया है। गुरुवार को 62 प्रस्तुतियों का ऑडिशन लिया गया, जबकि शेष कलाकारों का ऑडिशन शुक्रवार को संपन्न कराया जाएगा। चयनित कलाकारों को कार्यक्रम प्रस्तुति की तिथि एवं समय की सूचना अलग से प्रदान की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.