भागलपुर, मई 5 -- अकबरनगर संवाददाता विक्रमशिला पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद क्षेत्र की यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। पुल बंद रहने से अकबरनगर से जुड़े भागलपुर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया है, जिससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। स्थिति यह है कि बाईपास सहित वैकल्पिक मार्गों पर भी वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। सुबह से लेकर शाम तक अलग-अलग स्थानों पर रुक-रुक कर जाम लगता रहा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस प्रशासन ने बताया कि सीमित संसाधनों के बीच ट्रैफिक को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- फोरलेन पर वाहनों का बढ़ा दबाव हालांकि, जाम की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन से अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई है। फिलहाल प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त तैनाती ...