विक्रमशिला पुल से गुजर सकेंगे पिकअप और ऑटो, श्रावणी मेला में कांवरियों को राहत; ट्रैक्टर पर बैन
प्रधान संवाददाता, जून 25 -- बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु से श्रावणी मेला के दौरान कावंरियों के पिकअप और ऑटो जैसे वाहन गुजर सकेंगे। हालांकि, ट्रैक्टर को विक्रमशिला पुल पर बने बेली ब्रिज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी। यानी कांवर यात्रियों को ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठाकर विक्रमशिला सेतु पार करने पर रोक रहेगी। छोटे पिकअप वाहन और तीन पहिया ऑटो से कांवरियों को आवागमन की अनुमति रहेगी। कार आदि चार पहिया वाहन को पहले से ही अनुमति मिली हुई है। छोटे वाहनों में कांवरिया जरूरत का सामान भी साथ ले जा सकेंगे। भागलपुर की डीएम अलंकृता पांडेय और एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने बुधवार को विक्रमशिला पुल का जायजा लिया। उस दौरान कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। हाल ही में विक्रमशिला सेतु पर बनाए गए बेली ब्रिज के पास मंगलवार को टूटकर गिरे शेड को भी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.