भागलपुर, मई 4 -- भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट विक्रमशिला सेतु गिरने के मामले में राज्य सरकार ने एनएच डिवीजन के कार्यपालक अभियंता साकेत कुमार रौशन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पथ निर्माण विभाग ने इस आशय का नोटिफिकेशन जारी किया है। बताया गया कि रविवार-सोमवार मध्य रात्रि भागलपुर से उत्तर बिहार को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण पुल विक्रमशीला सेतु के गिर जाने के कारणों की समीक्षा की गयी। समीक्षोपरान्त इस पुल के रख-रखाव एवं अनुश्रवण से संबंधित अभियंताओं को चिन्हित कर कार्रवाई करने का निर्देश प्राप्त हुआ। इस पुल के रखरखाव एवं अनुश्रवण की जिम्मेवारी राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, भागलपुर की थी, जिसके कार्यपालक अभियंता साकेत कुमार रौशन हैं। यह भी पढ़ें- भागलपुर में विक्रमशिला पुल टूटने के बाद ऐक्शन, इंजीनियर निलंबित; एक्सपर्ट की टीम करेगी जांच प्...