भागलपुर, मार्च 8 -- भागलपुर। होली के बाद काम पर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ स्टेशन पर बढ़ती जा रही है। शनिवार को विक्रमशिला एक्सप्रेस में काफी भीड़ दिखी। बांका, कहलगांव सहित आसपास से आए यात्री सुबह से ही लाइन में लगे दिखे। भागलपुर-साहिबगंज पैसेंजर, रामपुरहाट-गया पैसेंजर, दुमका-पटना एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में भी काफी भीड़ थी। ट्रेन में सीट पाने के लिए लोग रेलवे ट्रैक पर भी आते दिखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...