चंदौली, मार्च 27 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। अलीनगर थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव के समीप बीते गुरुवार की देर रात अप की विक्रमशिला एक्सप्रेस से एक वेंडर गिर गया। ग्रामीण उसकों अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजन रोते बिलखते पहुंच गए।मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के काली महाल का रहने वाला 26 वर्षीय दीपक कुमार पीडीडीयू जंक्शन पर स्थित एक खान-पान के स्टाल पर काम करता था। वह अप विक्रमशिला एक्सप्रेस में खाना देने पहुंचा। इसी दौरान ट्रेन निर्धारित ठहराव के बाद रवाना हो गई। वहीं सिकटिया गांव के समीप आउटर पर उतरने के प्रयास में गिर गया और ट्रेन की चपेट में आकर पैर कट गया। इसकी जानकारी होने पर आरपीएफ और ग्रामीण पहुंच गए। लेकिन काफी देर हो चुकी थी। वेंडर का अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण मौत हो गई। घटना की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.