विक्रमशिला एक्सप्रेस के इंजन में फंसा मिला राष्ट्रीय पक्षी मोर
औरैया, अगस्त 20 -- दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर गुरुवार शाम विक्रमशिला एक्सप्रेस के इंजन में राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत अवस्था में फंसा मिला। साम्हो रेलवे स्टेशन से सूचना मिलने के बाद ट्रेन को अछल्दा रेलवे स्टेशन पर रोका गया। आरपीएफ और रेलकर्मियों ने मोर के शव को इंजन से बाहर निकाला। इसके बाद वन विभाग को सूचना देकर शव उसके कर्मचारी को सौंप दिया गया। रेलवे के अनुसार, साम्हो स्टेशन से अछल्दा रेलवे स्टेशन को सूचना दी गई थी कि ट्रेन संख्या 12368 विक्रमशिला एक्सप्रेस के इंजन में एक मोर फंसा हुआ है। सूचना मिलने पर गुरुवार शाम करीब 5:15 बजे ट्रेन को अछल्दा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर रोका गया। आरपीएफ के सिपाही मनोज कुमार और रेलकर्मियों ने इंजन की जांच की। इंजन में फंसे मोर को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। रेलवे की ओर से इसकी सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.