भागलपुर, मार्च 7 -- भागलपुर। वरीय संवाददाता भागलपुर की सबसे महत्वपूर्ण ट्रेन में शामिल विक्रमशिला एक्सप्रेस शुक्रवार को अपने परिचालन के 50वें साल में प्रवेश कर गया। पहली बार छह मार्च 1977 को चलाया गया था। तब ये पटना जाकर मगध के साथ जुड़कर लिंक एक्सप्रेस बनकर दिल्ली जाती थी। 1998 में नीतीश कुमार जब रेल मंत्री बने तब इसे अलग कर भागलपुर से दिल्ली के लिए चलाया। शुक्रवार को ट्रेन के लोको पायलट और सहायक लोको पायलट को माला पहनाकर शुभकामनाएं दी गईं। रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य कुंज बिहारी झुनझुनवाला ने यात्रियों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के शाखा सचिव ने संगठन के सदस्यों के साथ ट्रेन के ड्राइवर को माला पहनाकर फूलों का गुलदस्ता भेंट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.