बांका, अप्रैल 26 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि क्षेत्र के विक्रमपुर स्थित एकमात्र पेट्रोल पंप पर शनिवार को नो स्टॉक का बोर्ड लटक गया। डीजल और पेट्रोल दोनों खत्म होने से इलाके में हड़कंप मच गया है।आलम यह रहा कि शनिवार को सैकड़ों वाहन चालक तेल की उम्मीद में टंकी पहुंचे, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।वर्तमान में लग्न और शादी-विवाह का सीजन जोरों पर है।ऐसे में डीजल-पेट्रोल की किल्लत ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।बारात ले जाने के लिए बुक की गई गाड़ियों के सामने ईधन का संकट खड़ा हो गया है।विक्रमपुर टंकी क्षेत्र का इकलौता पंप होने के कारण आस-पास के दर्जनों गांवों की निर्भरता इसी पर है।तेल न मिलने के कारण कई मांगलिक कार्यों की तैयारियों में बाधा आ रही है।शनिवार सुबह से ही पेट्रोल पंप पर लंबी कतारें देखी गईं।लेकिन जैसे ही कर्मचारियों ने स्टॉक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.